Love Addiction क्या है, क्यों कुछ लोग बार-बार गलत रिश्तों में फंस जाते हैं?

what is love addiction

लत कई तरह की होती है. किसी को नशे की तो किसी को कुछ खाने की, किसी को पान-तंबाकू की तो किसी को शराब की. लेकिन क्‍या हो अगर किसी को किसी दूसरे इंसान की लत लग जाए?

कभी आपने खुद से ये सवाल पूछा है कि “मैं हर बार गलत इंसान को ही क्यों चुन लेता/लेती हूं?” शुरुआत में सब कुछ खूबसूरत लगता है. मैसेज, कॉल, ध्यान, वादे… और फिर धीरे-धीरे वही रिश्ता आपको तोड़ने लगता है.

लेकिन हैरानी की बात ये है कि आप उससे दूर भी नहीं जा पाते. यही वो जगह है जहां प्यार और लत (Love Addiction) के बीच की रेखा खत्म हो जाती है.

Love Addiction क्या होता है?

Love addiction यानी ऐसा भावनात्मक जुड़ाव, जहां इंसान किसी रिश्ते में खुद को खो देता है. यहां पार्टनर ही आपकी दुनिया बन जाता है. आपकी खुशी, मूड, फैसले – सब उसी पर निर्भर करने लगते हैं. और सबसे खतरनाक – आप toxic behavior को भी इग्‍नोर करने लगते हैं. आपको लगता है कि आप प्यार में हैं लेकिन असल में आप dependency में होते हैं.

कैसे पहचानें कि ये प्यार नहीं, लत है?

अगर ये संकेत दिख रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए:

आप बार-बार उसी इंसान के पास लौटते हैं, जो आपको तकलीफ पहुंचाता करता है
अकेले रहने से डर लगता है
आप खुद को बदलते जाते हैं ताकि सामने वाला खुश रहे
रिश्ता खत्म होने के बाद भी दिमाग उसी में अटका रहता है

यह healthy love नहीं है, यह emotional addiction है.

लोग बार-बार toxic रिश्तों में क्यों फंसते हैं?

यह कोई coincidence नहीं होता, बल्कि एक पैटर्न होता है.

  1. बचपन की कमी
    अगर बचपन में प्यार या attention की कमी रही हो, तो इंसान बड़े होकर validation ढूंढता है.
  2. Low Self-Worth
    जब आप खुद को कम आंकते हैं, तो आपको लगता है कि “इतना ही मिल सकता है.”
  3. Familiar Pain
    अजीब लग सकता है, लेकिन इंसान अक्सर वही दर्द चुनता है जो उसे “पहचाना” लगता है.

दिमाग का खेल: Dopamine Loop

Love addiction सिर्फ दिल का नहीं, दिमाग का भी खेल है. जब कोई आपको attention देता है तब dopamine release होता है, आप अच्छा महसूस करते हैं. और जब वही attention अचानक कम हो जाता है तो आप बेचैन हो जाते हैं और उसी इंसान की तरफ और खिंचते हैं. यही cycle addiction बन जाता है.

सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

हम दर्द को भी “प्यार” समझ लेते हैं. अगर कोई आपको ignore करता है, आपको insecure बनाता है और आपको खुद पर शक करने पर मजबूर करता है, तो वो प्यार नहीं है.

इससे बाहर कैसे निकलें?

  1. खुद को पहचानें
    सबसे पहले ये समझें कि समस्या सामने वाले में नहीं, आपके pattern में है.
  2. अकेले रहने से मत डरें
    अकेलापन uncomfortable हो सकता है, लेकिन वहीं से healing शुरू होती है.
  3. boundaries बनाना सीखें
    हर चीज accept करना प्यार नहीं है.
  4. जरूरत पड़े तो मदद लें
    therapy या counseling बहुत मददगार हो सकती है.

सबसे जरूरी सीख

प्यार वो नहीं जो आपको तोड़ दे, प्यार वो है जो आपको मजबूत बनाए. अगर किसी रिश्ते में रहकर आप खुद को खो रहे हैं, तो वो रिश्ता नहीं… एक लत है.

Scroll to Top