रिश्ते में जरूरत से ज्यादा attachment क्यों खतरनाक है? जानिए सच

over attachment in relationship

हर रिश्ता शुरुआत में बेहद खूबसूरत लगता है. दो लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, बातें करते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच एक खास जुड़ाव बन जाता है. यही closeness रिश्ते को मजबूत बनाती है, लेकिन कई बार यही जुड़ाव इतना गहरा हो जाता है कि इंसान खुद को भूलने लगता है.

बिना जाने यह प्यार धीरे-धीरे over attachment में बदल जाता है, जहां इंसान अपनी पूरी emotional दुनिया एक ही व्यक्ति के इर्द-गिर्द बना लेता है.

Over Attachment क्या है?

Over attachment वह स्थिति है, जब किसी रिश्ते में आपका emotional control पूरी तरह से दूसरे व्यक्ति के हाथ में चला जाता है. आपकी खुशी, आपका मूड और आपके फैसले-सब कुछ उसी एक इंसान पर निर्भर करने लगते हैं. आप हर समय उसी के बारे में सोचते रहते हैं और उसके बिना खुद को अधूरा महसूस करते हैं. यह स्थिति दिखने में प्यार जैसी लग सकती है, लेकिन असल में यह emotional dependency होती है, जो लंबे समय में नुकसानदायक साबित होती है.

इसके नुकसान क्‍या हैं?

Over attachment का सबसे बड़ा असर आपकी emotional stability पर पड़ता है. छोटी-छोटी बातों पर आपका मूड बदलने लगता है – कभी आप बेहद खुश होते हैं, तो कभी अचानक उदास या बेचैन हो जाते हैं. इसके अलावा, आप धीरे-धीरे अपनी पहचान खोने लगते हैं. आपकी पसंद-नापसंद, आपके फैसले और यहां तक कि आपकी सोच भी दूसरे इंसान के हिसाब से बदलने लगती है. इतना ही नहीं, यह स्थिति रिश्ते पर भी दबाव डालती है. जब एक व्यक्ति जरूरत से ज्यादा dependent हो जाता है, तो दूसरे व्यक्ति को घुटन महसूस होने लगती है. इससे रिश्ते में तनाव, दूरी और कई बार टूटने की नौबत भी आ सकती है.

ऐसा क्यों होता है?

Over attachment के पीछे कई मानसिक कारण होते हैं. अक्सर यह असुरक्षा यानी insecurity से जुड़ा होता है, जहां इंसान को हमेशा यह डर रहता है कि वह अपने पार्टनर को खो देगा. कई बार past trauma, जैसे किसी पुराने रिश्ते में धोखा या abandonment का अनुभव, भी इस व्‍यवहार को बढ़ा देता है. इसके अलावा, low self-esteem वाले लोग भी जल्दी emotional dependency की तरफ झुक जाते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी खुशी के लिए किसी दूसरे पर भरोसा करने की आदत हो जाती है.

इससे बाहर कैसे निकलें?

इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए सबसे जरूरी है खुद पर काम करना. अपनी hobbies और interests को develop करें, ताकि आपकी जिंदगी सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित न रहे. खुद को भावनात्‍मक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश करें और यह समझें कि आपकी खुशी किसी एक इंसान पर निर्भर नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही, रिश्ते में healthy boundaries बनाना भी जरूरी है. अपने पार्टनर को स्‍पेस देना और खुद भी independent रहना एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते की पहचान है.

क्‍या सीख लेनी चाहिए?

एक हेल्‍दी रिलेशनशिप वही होता है, जहां दो लोग एक-दूसरे के साथ होते हैं, लेकिन एक-दूसरे पर पूरी तरह निर्भर नहीं होते. प्यार का मतलब साथ देना है, न कि खुद को खो देना. इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिश्ते में बैलेंस बनाए रखें – ताकि प्यार ताकत बने, कमजोरी नहीं.

Scroll to Top