पॉप कल्चर की दुनिया में कुछ नाम सिर्फ स्टार नहीं होते – वे पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदल देते हैं. Kim Kardashian ऐसा ही एक नाम है, जिसने ग्लैमर, विवाद और बिज़नेस को मिलाकर एक नया मॉडल खड़ा किया. अब एक नई किताब में यह दावा किया गया है कि Kim Kardashian और OnlyFans जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच सीधा कनेक्शन है – भले ही वह खुद इस प्लेटफॉर्म पर कभी सक्रिय न रही हों.
Mashable को दिए इंटरव्यू में साइकोथेरेपिस्ट MJ Corey बताती हैं कि Kardashians सिर्फ रियलिटी स्टार्स नहीं, बल्कि “कल्चरल मिरर” हैं – यानी समाज की सोच, इच्छाएं और विरोधाभास उन्हीं में दिखते हैं. उनकी किताब Dekonstructing the Kardashians: A New Media Manifesto इसी बात को गहराई से समझाती है कि कैसे एक फैमिली ने पूरी डिजिटल सेक्सुअल इकॉनमी की दिशा बदल दी.
एक टेप जिसने सब बदल दिया
साल 2007 – जब Kim Kardashian और सिंगर Ray J का अश्लील टेप लीक हुआ. आमतौर पर ऐसे मामलों में करियर खत्म हो जाते हैं, लेकिन यहां कहानी उल्टी थी. Kim ने शर्म से छिपने के बजाय उस विवाद को एक मौके में बदल दिया. कुछ ही महीनों बाद उनका शो Keeping Up With the Kardashians लॉन्च हुआ – और यहीं से शुरू हुआ एक नया दौर. एक्सपर्ट मानते हैं कि यही वह मोमेंट था, जहां सेक्सुअलिटी को “शर्म” से निकालकर “ब्रांड” में बदला गया.
शर्म नहीं, बिज़नेस – यही बना गेमचेंजर
MJ Corey के मुताबिक, लोगों को Kardashians से सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात से रही कि उन्होंने सेक्सुअल कंट्रोवर्सी से पैसा कमाया. आम धारणा यही होती है कि ऐसी घटना के बाद महिला को छिप जाना चाहिए. जबकि Kardashian मॉडल कहता है कि इसे monetize करो, control लो. यही सोच आगे चलकर OnlyFans जैसे प्लेटफॉर्म्स की नींव बनी – जहां कंटेंट क्रिएटर खुद अपने शरीर और कंटेंट पर कंट्रोल रखते हैं.
OnlyFans से क्या कनेक्शन?
OnlyFans 2016 में लॉन्च हुआ, लेकिन इसका असली बूम कोविड के बाद आया. किताब के मुताबिक, Kardashians ने “sexual visibility” को normalize किया, Influencer culture को बढ़ावा दिया और लोगों को यह सिखाया कि attention का मतलब होता है पैसा. OnlyFans ने इसी मॉडल को आगे बढ़ाया – जहां आम लोग भी अपने कंटेंट से कमाई कर सकते हैं.
डबल स्टैंडर्ड: स्टार vs आम क्रिएटर
यहां एक बड़ा सवाल भी उठता है कि Kim Kardashian अगर bold photos पोस्ट करती हैं, तो वह “empowerment” कहलाता है, लेकिन एक सामान्य OnlyFans क्रिएटर वही करता है, तो उसे “judge” किया जाता है. MJ Corey का कहना है कि यह फर्क “फेम, पावर और एक्सेस” का है. सोशल मीडिया एल्गोरिद्म भी इसी असमानता को बढ़ाते हैं – सेलिब्रिटीज को boost मिलता है और छोटे क्रिएटर्स shadowban हो जाते हैं.
अश्लीलता, पावर और कंट्रोल का नया खेल
Kardashians की कहानी सिर्फ ग्लैमर नहीं है – यह पावर स्ट्रक्चर की कहानी है. उन्होंने सेक्सुअलिटी को “कमजोरी” से “एसेट” बनाया. उन्होंने narrative control किया और audience psychology को समझकर खेला. OnlyFans इसी मॉडल का अगला चरण है – जहां creator खुद मालिक है, audience सीधे pay करती है और बीच में कोई traditional gatekeeper नहीं होता.
क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?
डिजिटल दुनिया में अब रिश्ते, पहचान और आकर्षण – सब कुछ बदल रहा है. आज के यूजर्स authenticity चाहते हैं, direct connection चाहते हैं और curated reality से आगे बढ़ चुके हैं. Kardashians ने यह ट्रांजिशन शुरू किया, और OnlyFans ने उसे mass scale पर पहुंचा दिया.