प्यार… एक ऐसा एहसास जिसे हर कोई अपनी तरह से जीता है. लेकिन क्या ये सच है कि हर इंसान की जिंदगी में सिर्फ एक ही ‘टूरू लव’ यानी “सच्चा प्यार” होता है? या फिर ये सिर्फ फिल्मों, गानों और कहानियों में गढ़ा गया एक खूबसूरत भ्रम है? हाल ही में पॉप आइकन Kylie Minogue के एक इमोशनल बयान ने इस सवाल को फिर से जिंदा कर दिया है.
independent में प्रकाशित एक रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स ने “ग्रेट लव” की अवधारणा को गहराई से समझाने की कोशिश की है.
Kylie की यादों में अब भी जिंदा है पुराना प्यार
Kylie Minogue ने अपने नए शो में जब अपने पुराने रिश्ते को याद किया, तो उनके शब्दों में एक गहरी कसक साफ झलक रही थी. उन्होंने बताया कि वो रिश्ता सिर्फ एक रिलेशन नहीं था, बल्कि उनके जीवन का बेहद खास दौर था. उन्होंने माना कि शायद वो आज भी वैसा ही प्यार तलाश रही हैं – लेकिन उन्हें अब तक वैसा एहसास दोबारा नहीं मिला. यहीं से सवाल उठता है कि क्या कुछ रिश्ते इतने खास होते हैं कि बाकी सब उनसे फीके लगने लगते हैं?
क्या कहता है साइकोलॉजी?
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि “ग्रेट लव” का कॉन्सेप्ट ज्यादा भावनात्मक है, वैज्ञानिक नहीं. काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट Dr. Madeleine Mason Roantree के मुताबिक इंसान अपनी जिंदगी में कई बार गहरा प्यार महसूस कर सकता है. लेकिन जो रिश्ता सबसे ज्यादा याद रहता है, वो अक्सर उस समय से जुड़ा होता है जब हम emotionally vulnerable या young होते हैं. यानी, हम सिर्फ उस इंसान को नहीं, बल्कि उस दौर को याद करते हैं जब वो प्यार हुआ था.
फिल्मों और कहानियों ने बनाया ‘वन ट्रू लव’ का मिथ
Romeo-Juliet से लेकर Bollywood तक, हर जगह हमें यही सिखाया गया है कि “एक ही सच्चा प्यार होता है”. लेकिन यही सोच कई बार हमें पीछे रोक देती है. हम पुराने रिश्ते को idealize करने लगते हैं, नए रिश्तों को उसी कसौटी पर तौलते हैं और हर नए connection को कमतर समझ बैठते हैं. यानी असल जिंदगी में हम comparison के जाल में फंस जाते हैं.
“ग्रेट लव” की सोच क्यों बन सकती है खतरनाक?
यह सोच सुनने में romantic लगती है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं. आपको लगता है कि आपका “quota” खत्म हो गया है. आप आगे बढ़ने के बजाय अतीत में अटके रहते हैं और हर नए रिश्ते से perfection की उम्मीद करते हैं.
क्या हर उम्र में प्यार बदलता है?
बिल्कुल. 20s में हमें passion और excitement चाहिए तो 30s में stability और understanding. वहीं 40s-50s में companionship और emotional security. इसलिए जो व्यक्ति 25 की उम्र में “perfect” लगता है, जरूरी नहीं कि वही 45 में भी सही लगे.
क्या एक से ज्यादा बार सच्चा प्यार हो सकता है?
एक्सपर्ट्स का साफ जवाब है – हां, बिल्कुल. लेकिन हर बार प्यार का रूप अलग होता है. कभी intense, कभी healing तो कभी stable. यानी हर “ग्रेट लव” अपने समय और परिस्थिति के हिसाब से खास होता है.
प्यार कोई लिमिटेड एडिशन नहीं
हमारी जिंदगी में कई meaningful रिश्ते हो सकते हैं. हर रिश्ता हमें कुछ सिखाता है:
- किसी से हम खुद को समझते हैं
- किसी से हम टूटते हैं
- और किसी से हम heal होते हैं
क्या हमें “वन ट्रू लव” पर भरोसा करना चाहिए?
अगर आप इस विचार में सुकून पाते हैं, तो ठीक है. लेकिन अगर ये आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है, तो ये खतरनाक हो सकता है. बेहतर है कि प्यार को एक journey की तरह देखें, destination की तरह नहीं.
Kylie Minogue की कहानी हमें ये सिखाती है कि कुछ रिश्ते हमारी जिंदगी में गहरी छाप छोड़ जाते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वही आखिरी मौका था. हो सकता है अगला प्यार अलग हो, थोड़ा कम intense हो लेकिन ज्यादा stable और सुकून देने वाला हो. और शायद वही असली “ग्रेट लव” हो.