इश्क में ‘हाईजैक’! 15 साल के लड़के ने चुरा ली पूरी बस, 130 KM दौड़ाकर गर्लफ्रेंड को लेने पहुंचा

Germany teen steals bus

“तुम लेने आओगे ना?” शायद ये एक आम सा सवाल था… लेकिन जर्मनी के एक 15 साल के लड़के ने इसे इतना सीरियस ले लिया कि उसने जो किया, वो अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है.

ना लाइसेंस… ना ट्रेनिंग… ना डर…
बस एक ही मिशन – गर्लफ्रेंड को स्कूल से पिक करना!

और इसके लिए उसने क्या किया? सीधे बस डिपो में घुसा… और पूरी बस लेकर निकल पड़ा!

सुबह 6 बजे शुरू हुआ ‘लव मिशन’

यह मामला जर्मनी के Wiesbaden शहर का है. शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे, जब लोग अपने दिन की शुरुआत भी नहीं कर पाए थे, तब यह 15 साल का लड़का चुपके से एक बस डिपो में दाखिल हो गया.

न कोई सिक्योरिटी ने रोका
न किसी को शक हुआ
और न ही लड़के को कोई डर

वह सीधे अंदर गया… और वहां से बस की मास्टर चाबी हासिल कर ली. अब आगे जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

“छोटी गाड़ी नहीं… पूरी बस चाहिए!”

जहां लोग गर्लफ्रेंड को लेने के लिए बाइक या कार का इस्तेमाल करते हैं, इस लड़के ने सोचा – “क्यों न पूरी बस ही ले ली जाए!” बिना किसी अनुभव के उसने बस स्टार्ट की… और सड़क पर निकल पड़ा.

सबसे हैरानी की बात ये रही कि उसने 130 किलोमीटर तक बस चलाई, रास्ते में कोई बड़ी गलती नहीं की और आराम से अपनी मंजिल तक पहुंच गया. यानी प्रोफेशनल ड्राइवर की तरह उसने बस हैंडल कर ली!

डिपो में सबको लगा – ‘अपना ही ड्राइवर है’

इस पूरी घटना में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह रहा कि बस डिपो के स्टाफ को घंटों तक पता ही नहीं चला कि बस चोरी हो चुकी है. उन्हें लगा कि कोई उनका ही ड्राइवर बस लेकर गया है. यानी कोई अलार्म नहीं, कोई चेक नहीं और चोर आराम से 130 KM दूर निकल गया.

CCTV में कैद हुआ ‘इश्क का कारनामा’

जब काफी देर तक बस वापस नहीं आई, तब कंपनी को शक हुआ. जांच शुरू हुई… CCTV फुटेज देखी गई और तब जाकर खुलासा हुआ कि बस किसी स्टाफ ने नहीं, बल्कि एक नाबालिग लड़के ने चुराई है. बस कंपनी में हड़कंप मच गया.

GPS ने खोला राज: 130 KM दूर मिली बस

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तुरंत GPS ट्रैकिंग शुरू की और बस की लोकेशन मिली – Karlsruhe शहर में, जो करीब 130 किलोमीटर दूर था.

जब पुलिस ने रोकी बस… तो अंदर का नजारा देखकर रह गई दंग

जब पुलिस ने बस को रोका, तो जो सीन सामने आया, उसने सबको चौंका दिया. ड्राइवर सीट पर बैठा था 15 साल का लड़का और वह अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूल से लेकर वापस लौट रहा था. यानी पूरा ‘मिशन’ लगभग सफल हो चुका था!

पुलिस भी सोच में: ये ‘क्राइम’ है या ‘क्रेजी लव’?

यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ इसे ‘सच्चा प्यार’ बता रहे हैं तो कुछ इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत कह रहे हैं. सवाल यह भी उठ रहा है कि बिना लाइसेंस इतना लंबा सफर… अगर कोई हादसा हो जाता तो? क्या प्यार के नाम पर ऐसा रिस्क लेना सही है?

प्यार या पागलपन?

यह घटना एक तरफ हंसी लाती है… लेकिन दूसरी तरफ एक गंभीर मैसेज भी देती है कि इमोशन में आकर लिए गए फैसले खतरनाक हो सकते हैं, खासकर जब बात पब्लिक सेफ्टी की हो और जब आप नाबालिग हों.

सीख क्या है?

प्यार में ‘ओवरडोज’ खतरनाक हो सकता है
नियमों को तोड़ना कभी भी सही नहीं
और सबसे जरूरी – जिम्मेदारी सबसे पहले

जर्मनी की इस ‘बस वाली लव स्टोरी’ ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. यहां लड़का गर्लफ्रेंड को लेने निकला था… लेकिन खुद सुर्खियों में आ गया. अब यह मामला सिर्फ एक क्राइम नहीं, बल्कि एक वायरल किस्सा बन चुका है – जहां इश्क ने स्टीयरिंग संभाली… और कानून पीछे छूट गया!

Scroll to Top