आज के डिजिटल दौर में कमाई के तरीके तेजी से बदल रहे हैं. जहां एक तरफ लोग पारंपरिक नौकरियों में संघर्ष कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऐसी कमाई कर रहे हैं, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक पूर्व टीचर ने अपनी जिंदगी पूरी तरह बदल दी – और अब हर महीने लाखों रुपये कमा रही है.
nypost.com की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की 39 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर Courtney Tillia पहले एक स्पेशल एजुकेशन टीचर थीं. लेकिन कम सैलरी और बढ़ते खर्चों से परेशान होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और डिजिटल प्लेटफॉर्म OnlyFans पर कंटेंट बनाना शुरू किया. आज उनकी कमाई महीने में करीब 36 हजार डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये से ज्यादा) तक पहुंच चुकी है.
कैसे बदल गई पूरी जिंदगी?
Courtney Tillia का कहना है कि एक समय ऐसा था जब उनकी सालाना आय भी उतनी नहीं थी, जितनी अब वह एक महीने में कमा लेती हैं. पहले उनकी सैलरी इतनी कम थी कि वह अपने लोन तक नहीं चुका पा रही थीं. आर्थिक तंगी के कारण उन्हें दिवालिया तक होना पड़ा. लेकिन 2019 में डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब वह अपने परिवार के साथ एक लग्जरी लाइफ जी रही हैं, जिसमें महंगे शहर में रहना, ट्रैवल करना और बच्चों की जरूरतें आराम से पूरी करना शामिल है.
फैंस की डिमांड से बनता है कंटेंट
Courtney की कमाई का बड़ा हिस्सा उनके फैंस की “कस्टम डिमांड” से आता है. वह खास रिक्वेस्ट पर वीडियो बनाती हैं, हर 5 मिनट के वीडियो के लिए वह करीब 150 डॉलर चार्ज करती हैं. एक हालिया डिमांड में एक फैन ने उनसे स्पेशल थीम पर वीडियो बनाने को कहा, जिसके लिए उन्हें 300 डॉलर मिले. यह मॉडल बताती हैं कि आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर “पर्सनलाइज्ड कंटेंट” ही सबसे बड़ा बिजनेस बन चुका है.
स्पोर्ट्स फैंस भी बने कमाई का जरिया
दिलचस्प बात यह है कि Courtney को स्पोर्ट्स फैंस से भी काफी डिमांड मिलती है. खासकर न्यूयॉर्क के बास्केटबॉल टीम के फैंस उनसे जुड़ा कंटेंट चाहते हैं. टीम के मैच जीतने पर उनकी कमाई भी बढ़ जाती है. उनका कहना है कि “जब फैंस खुश होते हैं, तो बिजनेस और तेज चलता है.”
सोशल मीडिया + Cameo से भी कमाई
OnlyFans के अलावा Courtney कई दूसरे प्लेटफॉर्म से भी पैसा कमाती हैं, जैसे – Cameo ऐप पर पर्सनल वीडियो मैसेज, सोशल मीडिया प्रमोशन और सब्सक्रिप्शन मॉडल से. Cameo पर वह 30 सेकंड के वीडियो के लिए लगभग 45 डॉलर चार्ज करती हैं.
परिवार का पूरा सपोर्ट
Courtney की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा रोल है. उनके पति Nick ने शुरू से उनका साथ दिया. उनके चार बच्चे हैं और सभी उनकी इस करियर चॉइस को सपोर्ट करते हैं. उन्होंने बताया कि अब वह अपने बच्चों को बेहतर जिंदगी दे पा रही हैं, जो पहले संभव नहीं था.
कमाई का एक हिस्सा समाज सेवा में
Courtney सिर्फ कमाई ही नहीं कर रहीं, बल्कि समाज सेवा में भी योगदान दे रही हैं. उन्होंने “Minnie’s Mutts” नाम से एक डॉग रेस्क्यू शुरू किया. इस फंड से अब तक 70 से ज्यादा कुत्तों की जान बचाई जा चुकी है.