“लोग इस्तेमाल करते हैं, अपनाते नहीं…” OnlyFans मॉडल का कबूलनामा, ‘डार्क साइड’ वाला बताया सच

OnlyFans Model Athena Pariss Reveals Dark Truth Behind Adult Industry

सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे क्या चलता है, इसका एक ऐसा सच सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. लाखों फॉलोअर्स वाली एक OnlyFans मॉडल ने खुद अपने ही प्रोफेशन को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जो आमतौर पर कैमरे के पीछे ही रह जाती हैं.

faithwire.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कंटेंट क्रिएटर Athena Pariss ने एक वीडियो में इस इंडस्ट्री के उस “अंधेरे पहलू” को सामने रखा, जिसे लेकर अक्सर खुलकर बात नहीं होती.

“डार्क साइड से डील जैसा है…” – तीन साल बाद टूटा भ्रम

Athena Pariss पिछले तीन साल से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. लेकिन अब उनका नजरिया पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस काम में “देने और लेने” का रिश्ता होता है. पैसा और फ्रीडम तो मिलती है, लेकिन बदले में पर्सनल लाइफ और रिश्ते बुरी तरह प्रभावित होते हैं. उनका कहना था कि यह एक तरह से “डार्क साइड से समझौता” जैसा महसूस होता है, जहां बाहर से सब कुछ ग्लैमरस दिखता है, लेकिन अंदर एक अलग ही कहानी चल रही होती है.

डिप्रेशन, अकेलापन और एंग्जायटी

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की. Pariss ने कहा, ”इस काम के साथ डिप्रेशन और एंग्जायटी जुड़ जाती है. धीरे-धीरे अकेलापन बढ़ता जाता है और इंसान खुद को “इमोशनली कट” महसूस करने लगता है. उनके मुताबिक, यह सिर्फ फिजिकल या सोशल इश्यू नहीं है बल्कि “स्पिरिचुअल” स्तर पर भी असर डालता है.

“कोई सीरियस रिलेशन नहीं…” लव लाइफ चौपट

Pariss ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलासा किया, जो सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाला हिस्सा है. उन्होंने बताया कि ”वह पिछले चार साल से सिंगल हैं. जिन लोगों से मिलीं, उन्होंने उन्हें “सीरियस रिलेशन” के लिए कभी नहीं चुना. उनका दर्द साफ झलकता है जब वह कहती हैं कि “लोग आपके साथ टाइम बिताएंगे, लेकिन आपको अपना नहीं मानेंगे. आपको घर नहीं ले जाएंगे, फैमिली से नहीं मिलवाएंगे.” यानी पैसा होने के बावजूद, इमोशनल कनेक्शन कहीं खो जाता है.

“आप खुद को कमतर समझने लगते हैं”

Athena ने यह भी कहा कि इस तरह के काम में रहने से धीरे-धीरे इंसान खुद को कम आंकने लगता है. उन्हें लगता है कि वे “लो वैल्यू” हैं, प्यार के काबिल नहीं हैं और उनका करियर ही उनकी पहचान बनकर रह जाता है. यह सोच कई बार इतनी गहरी हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है.

बचपन की ट्रॉमा से जुड़ा कनेक्शन?

Pariss ने एक और बेहद अहम पहलू उठाया. उन्होंने कहा कि कई बार इस इंडस्ट्री में आने के पीछे बचपन के अनुभव होते हैं. उनके मुताबिक बचपन में मिला भावनात्मक या शारीरिक दर्द, प्यार और स्वीकार्यता की कमी और कम आत्मविश्वास, ये सब मिलकर एक ऐसा माइंडसेट बना देते हैं, जहां इंसान अपनी “वैल्यू” को गलत जगह ढूंढने लगता है.

अब बदल रहा नजरिया?

पिछले कुछ समय से Pariss के सोशल मीडिया पर एक अलग बदलाव दिख रहा है. वह अब फेथ और स्पिरिचुअलिटी से जुड़ा कंटेंट शेयर कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने Bible पढ़ना शुरू किया है और अब वह “सोल की जरूरतों” को समझने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने लिखा, ” दुनिया हमें खुद को ही सबसे ऊपर रखने को कहती है. लेकिन असल में हमारी आत्मा “प्यार, परिवार और कनेक्शन” चाहती है.

क्या वह इंडस्ट्री छोड़ेंगी?

सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या Athena Pariss अब यह काम छोड़ देंगी? फिलहाल इस पर कोई साफ जवाब नहीं है लेकिन उनके बयान से इतना जरूर लगता है कि वह एक आंतरिक संघर्ष से गुजर रही हैं. यानी एक तरफ करियर और पैसा है, तो दूसरी तरफ मानसिक शांति और रिश्तों की जरूरत.

चमक के पीछे छिपी सच्चाई

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ऑनलाइन ग्लैमर की दुनिया सच में उतनी आसान और खूबसूरत है, जितनी दिखती है? Athena Pariss की कहानी यह बताती है कि हर “वायरल लाइफस्टाइल” के पीछे एक अनदेखा दबाव होता है और कई बार सबसे बड़ी कीमत पैसे से नहीं, बल्कि रिश्तों और मानसिक शांति से चुकानी पड़ती है.