सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो एक बार फिर सार्वजनिक आचरण और व्यक्तिगत आज़ादी के बीच की बहस को तेज कर रहे हैं. ताजा मामला एक ऐसे वीडियो का है, जिसमें एक कपल की हरकतों ने सड़क के बीचों-बीच हंगामा खड़ा कर दिया.
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त चौराहे पर मौजूद कपल अचानक अजीब व्यवहार करने लगता है. देखते ही देखते दोनों सड़क पर ही लेट जाते हैं और उनकी हरकतों से आसपास मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. यह पूरा घटनाक्रम दिनदहाड़े हुआ, जिससे वहां मौजूद राहगीरों और वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
समझाने पर भी नहीं माना जोड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने पहले तो कपल को समझाने और हटाने की कोशिश की. कुछ लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन जब स्थिति काबू में नहीं आई, तो कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कपल की इस हरकत के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और चौराहे पर जाम जैसी स्थिति बन गई. धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे हालात और बिगड़ गए.
पब्लिक प्लेस में ऐसा कौन करता है?
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इसे तेजी से शेयर किया जाने लगा. इंटरनेट पर लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं. एक तरफ कुछ लोग इसे सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे समाज में बदलती सोच और सीमाओं पर बहस से जोड़कर देख रहे हैं.
फिलहाल इस मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि घटना कहां की है या पुलिस की कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है.