माउंट व्हिटनी पर फंसी OnlyFans मॉडल, हेलिकॉप्टर से बची जान – खतरनाक ट्रेक का वायरल सच

OnlyFans Model Kamryn Renae Rescued

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाना आजकल कई लोगों के लिए जुनून बन चुका है. लेकिन जब यही जुनून रियल लाइफ में खतरा बन जाए, तब क्या होता है? अमेरिका के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक माउंट व्हिटनी पर कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक OnlyFans मॉडल का एडवेंचर अचानक डरावने हादसे में बदल गया.

समिट से सिर्फ 2 मील पहले उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा. और अब इसका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

2600 मील की यात्रा, लेकिन एक चढ़ाई पड़ गई भारी

nypost.com की रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की कमरिन रिने पिछले कई हफ्तों से पैसिफिक क्रेस्ट ट्रेल पर ट्रेकिंग कर रही थीं. यह कोई छोटा-मोटा ट्रिप नहीं, बल्कि मैक्सिको से कनाडा तक करीब 2600 मील लंबी यात्रा है. रिने इस पूरे सफर को सोशल मीडिया पर दिखा रही थीं – कभी बोल्ड वीडियो, कभी एडवेंचर क्लिप्स. धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ने लगे. लेकिन असली चुनौती थी – माउंट व्हिटनी.

“पहाड़ छोटा नहीं था… अनुभव भी छोटा था”

माउंट व्हिटनी की ऊंचाई 14,505 फीट है. यानी ऑक्सीजन कम, मौसम अनिश्चित और रास्ता बेहद मुश्किल. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह कि रिने को हाई-एल्टीट्यूड ट्रेकिंग का खास अनुभव नहीं था और इससे पहले वह सिर्फ एक छोटा पहाड़ ही चढ़ी थीं. लेकिन कॉन्फिडेंस फुल था… और कैमरा भी ऑन था.

एक छोटी सी गलती… और सब कुछ उल्टा

ट्रेक के दौरान रिने को रास्ते में एक साफ दिखने वाला पानी का सोर्स मिला – एक छोटी सी धारा. उन्होंने बोतलें भरीं, वीडियो शूट किया… और पानी पी लिया. यहीं से कहानी पलट गई. कुछ देर बाद ही चक्कर आने लगे, जी मिचलाने लगा और शरीर कमजोर होने लगा लेकिन वह आगे बढ़ती रहीं.

समिट से 2 मील पहले… हालत खराब

जब तक उन्हें एहसास हुआ कि हालत बिगड़ रही है, तब तक देर हो चुकी थी. उन्होंने एक खतरनाक ढलान पर टेंट लगाया और सोचा – “थोड़ा आराम करूंगी तो ठीक हो जाऊंगी.” लेकिन रात तक लगातार उल्टियां होती रहीं और शरीर जवाब देने लगा जिसकी वजह से नीचे उतरना नामुमकिन हो गया. अब मामला “एडवेंचर” से निकलकर “सर्वाइवल” बन चुका था.

अकेली, बीमार… और मदद का इंतज़ार

उस सुनसान जगह पर रिने अकेली थीं. आसपास कोई नहीं, नेटवर्क का भी भरोसा नहीं. उन्होंने किसी तरह मदद के लिए संपर्क किया, लेकिन असली राहत अगले दिन मिली. कुछ हाइकर्स वहां पहुंचे, उन्होंने हालत देखी और तुरंत मदद शुरू की. लेकिन तब तक हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि प्रोफेशनल रेस्क्यू जरूरी हो गया.

ड्रामेटिक रेस्क्यू: हेलिकॉप्टर में ले जाना पड़ा

वीडियो में अगला सीन किसी फिल्म जैसा लगता है. रिने स्ट्रेचर पर बंधी हुई, ऊपर से हेलिकॉप्टर और नीचे खतरनाक पहाड़. उन्हें एयरलिफ्ट कर सीधे अस्पताल ले जाया गया. खुद रिने ने कहा, “मुझे हेलिकॉप्टर से बाहर निकालना पड़ा… हालत बहुत खराब थी.”

बीमारी की वजह क्या थी?

अस्पताल में जांच के बाद सामने आया कि संभवतः दूषित पानी पीने की वजह से इंफेक्शन हुआ. कुछ लोगों ने हाई-एल्टीट्यूड सिकनेस की भी आशंका जताई. यानी एक छोटी सी लापरवाही, बड़ी मुसीबत बन गई.

सोशल मीडिया पर बंटे लोग

वीडियो वायरल हुआ… और फिर वही हुआ जो हमेशा होता है – दो तरह के रिएक्शन. कुछ लोगों ने सपोर्ट किया तो कुछ ट्रोल करने से नहीं चूके. सपोर्ट करने वालों ने कहा कि “आप बच गईं, यही बड़ी बात है”, “जल्दी ठीक हो जाओ.” वहीं ट्रोलर्स ने निशान साधते हुए कहा, “ये सब कंटेंट के लिए किया? “बिना तैयारी के पहाड़ चढ़ने क्यों गई?” कुछ लोगों ने तो इसे “थर्स्ट ट्रैप एडवेंचर” तक कह दिया.

सबक: एडवेंचर इंस्टाग्राम स्टोरी नहीं होता

इस पूरी घटना से एक बात साफ है कि पहाड़ इंस्टाग्राम के लिए नहीं, तैयारी के लिए होते हैं. बिना एक्सपीरियंस के हाई एल्टीट्यूड ट्रेक, बिना फिल्टर का पानी पीना और अकेले रिस्की जगहों पर जाना जानलेवा हो सकता है. ऐसे कामों के लिए प्रॉपर ट्रेनिंग, सही गियर और बैकअप प्लान जरूरी होता है.

कमरिन रिने की कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है. यह उस ट्रेंड का आईना है, जहां लोग “कंटेंट” के लिए असली जिंदगी में खतरा उठा रहे हैं. सवाल सीधा है कि क्या कुछ हजार फॉलोअर्स के लिए जान जोखिम में डालना ठीक है? एडवेंचर अच्छा है… लेकिन समझदारी उससे भी ज्यादा जरूरी है.