OnlyFans पर अकाउंट बनाकर रोल की तैयारी! Elle Fanning का चौंकाने वाला खुलासा

Elle Fanning's Shocking Revelation

हॉलीवुड एक्ट्रेस Elle Fanning ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. 27 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार की गहराई समझने के लिए OnlyFans पर अकाउंट तक बना लिया.

People मैगजीन को दिए इंटरव्यू (12 मार्च) में एले ने कहा, “मैं पहले से इंस्टाग्राम और टिकटॉक यूज़र हूं, लेकिन इस रोल के लिए हमें OnlyFans को भी समझना पड़ा. हमने राइटर्स रूम के लिए और मेरे लिए एक अकाउंट बनाया, ताकि मैं देख सकूं कि यह प्लेटफॉर्म कैसे काम करता है.”

किरदार की मांग ने करवाया ऐसा रिसर्च
एले फैनिंग की यह तैयारी उनकी नई सीरीज Margo’s Got Money Troubles के लिए है, जो Rufi Thorpe की 2024 में आई इसी नाम की किताब पर आधारित है. इस सीरीज में एले ‘मार्गो’ का किरदार निभा रही हैं – एक ऐसी लड़की जो कॉलेज छोड़ने के बाद कर्ज में डूब जाती है और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए सब्सक्रिप्शन-बेस्ड प्लेटफॉर्म OnlyFans का सहारा लेती है.

हालांकि, यह फैसला उसकी पर्सनल लाइफ पर भारी पड़ता है और उसके रिश्तों में तनाव पैदा करता है – खासकर उसके माता-पिता के साथ, जिनका किरदार Michelle Pfeiffer और Nick Offerman निभा रहे हैं.

‘रोलरकोस्टर’ जैसी है कहानी, लेकिन उम्मीद से भरी
एले फैनिंग ने बताया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. उन्होंने Deadline से बातचीत में कहा, “मार्गो एक उम्मीद से भरा किरदार है. उसने जिंदगी में कई मुश्किलें देखी हैं, लेकिन वह हर बार उनसे निकलने का रास्ता ढूंढ लेती है. यही बात उसे इंस्पायरिंग बनाती है.” इस सीरीज में एले सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर की भूमिका में भी हैं. उनके साथ Nicole Kidman, Michelle Pfeiffer और David E. Kelley भी जुड़े हैं.

एले ने आगे कहा, “यह एक फैमिली ड्रामा है, लेकिन दिल को छू लेने वाला है. मुझे उम्मीद है कि लोग इसे खूब पसंद करेंगे.”

मेथड एक्टिंग: बचपन की कल्पनाओं से जुड़ा हुनर
यह पहली बार नहीं है जब एले ने अपने रोल के लिए इतनी गहराई से तैयारी की हो. चाहे ऐतिहासिक किरदार हो या फैंटेसी रोल – वह हर बार अपने कैरेक्टर में पूरी तरह डूब जाती हैं. 2020 में Backstage को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मेरी कल्पनाशक्ति हमेशा बहुत मजबूत रही है. मैं घंटों तक ड्रीम कर सकती हूं. एक्टिंग मुझे उसी बचपन वाली दुनिया में वापस ले जाती है – जहां हम बस किरदार बनकर जीते हैं.”

रिलीज कब होगी?
“Margo’s Got Money Troubles” अप्रैल में Apple TV+ पर रिलीज होने वाली है.

Scroll to Top